Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

मध्य प्रदेश

भोपाल के बड़े तालाब पर तिरंगा यात्रा, 50 से ज्यादा नावों पर लहराया राष्ट्रध्वज

Blog Image
905

भोपाल | 14 अगस्त 2025

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी भोपाल के बड़े तालाब पर देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। तिरंगा यात्रा के तहत 50 से ज्यादा नावों पर जनप्रतिनिधि, सामाजिक हस्तियां और वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी राष्ट्रध्वज लहराते हुए नजर आए।

सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग बोट क्लब पर इस अनोखे आयोजन को देखने पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि उनके साथ खेल मंत्री विश्वास सारंग भी शामिल हुए।

वॉटर स्पोर्ट्स का आकर्षक प्रदर्शन
यात्रा के दौरान खिलाड़ियों ने कैनोइंग, कयाकिंग और अन्य वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है, जिससे तिरंगे की शान और बढ़ेगी।"

खेल मंत्रालय का आयोजन, हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम
यह आयोजन खेल विभाग की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत किया गया। बड़े तालाब के चारों ओर तिरंगे की थीम से सजावट की गई, जिससे पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post