Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

राज्य / छत्तीसगढ़

बीजापुर में बीजेपी नेता पूनेम सत्यम की हत्या, नक्सलियों ने लिया जिम्मा, मौके पर पर्चा भी मिला

Blog Image
904

बीजापुर, छत्तीसगढ़। नक्सलियों ने बीजापुर जिले में भाजपा नेता पूनेम सत्यम की गला घोंटकर हत्या कर दी। मौके पर माओवादियों की मद्देड एरिया कमेटी का एक हाथ से लिखा पर्चा भी मिला, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी ली गई है।

पर्चे में दावा किया गया कि सत्यम मुखबरी कर रहा था और इसके बावजूद चेतावनी के बावजूद उसने अपना कार्य जारी रखा। नक्सलियों ने पर्चे में लिखा कि भाजपा, आरएसएस और विष्णुदेव साय सरकार माओवादी पार्टी के खात्मे के उद्देश्य से गांव-गांव में संगठन मजबूत कर रही है और पुलिस मुखबिर तंत्र के जरिए हमारे दलों पर हमले कर रही है।

नक्सलियों के अनुसार, पूनेम सत्यम ने 2016 से अब तक पुलिस और सरकार के लिए जानकारी देने का काम किया और इससे हमारे कई कार्यकर्ताओं और सामान को नुकसान पहुंचा। इसी कारण 15 अक्टूबर 2025 को भारत बंद के दौरान सत्यम को मौत की सजा दी गई।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया और क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।

पुलिस का कहना है कि इस घटना से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post