Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

उत्तर प्रदेश

सुसाइड का विचार त्यागें, जिंदा रहकर ही जीत मिलती है: सांसद हेमा मालिनी ने बृजवासी को दिया हौसला

Blog Image
907

मथुरा, उत्तर प्रदेश | 11 अगस्त 2025 – मथुरा के जैंत में एलिवेटेड ब्रिज की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर उत्पन्न विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया, जब सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र प्रकाश बृजवासी ने स्वतंत्रता दिवस पर आत्मदाह करने का संकल्प लिया। इस खबर से व्यथित ग्रामीणों ने रविवार को पौराणिक स्थल जयकुंड के सामने पोला वाली बगीची में पंचायत की और इसके बाद मथुरा की सांसद हेमा मालिनी से मुलाकात की।

ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा जैंत में एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण की मांग लगातार अनदेखी की जा रही है, जबकि इस क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसों में जानें जा रही हैं। उनका कहना था कि रिंग रोड और बाईपास बनाए जा सकते हैं, तो जैंत में पुल क्यों नहीं?

सांसद हेमा मालिनी ने चंद्र प्रकाश बृजवासी को आत्मदाह का विचार छोड़ने की सलाह दी और कहा —

"जिंदा रहकर ही जंग जीती जाती है, मरने से नहीं। सुसाइड का ख्याल बिल्कुल दिमाग से निकाल दें, मैं आपके साथ हूं।"

उन्होंने आश्वासन दिया कि जैंत में एलिवेटेड ब्रिज निर्माण की मांग को वह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सामने मजबूती से रखेंगी।

इस मौके पर पंचायत और मुलाकात में दीवान सिंह राजपूत (मुख्य सचिव, अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान), प्रहलाद सिंह सैंगर (किसान सभा), उमेश प्रताप सिंह (एमएलसी प्रतिनिधि), प्रसंजय सिंह, सुभाष प्रधान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post