Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

राज्य / बिहार

राहुल गांधी का आरोप: हरियाणा चुनाव में फर्जी वोटिंग, ब्राजील की मॉडल ने 22 बार डाला वोट!

Blog Image
910

नई दिल्ली | 5 नवंबर 2025:
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर गंभीर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग और वोटिंग प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि एक ब्राजील की मॉडल हरियाणा में 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डाल चुकी है।

नई दिल्ली में AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा —

“सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की 52 से 62 सीटें आने का अनुमान था, लेकिन नतीजे बिल्कुल उलटे आए। हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार पोस्टल बैलेट सामान्य वोटिंग के रुझानों से मेल नहीं खा रहे हैं।”

गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस महज़ 22,000 वोटों से हारी, जबकि कुल वोटों का अंतर 1.18 लाख दिखाया गया। उन्होंने कहा कि,

“हमारे पास सबूत हैं कि यह एक सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशन है। यह महिला असल में एक ब्राजीलियन मॉडल है, जिसकी फोटो को फर्जी वोटर आईडी में इस्तेमाल किया गया। हरियाणा में ऐसे 25 लाख रिकॉर्ड मिले हैं।”

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में 25 लाख वोट फर्जी हैं, जिनमें से करीब 12.5% वोट अमान्य या फर्जी नामों से डाले गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 93,000 पते अमान्य पाए गए हैं।

उन्होंने कहा —

“मैं लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठा रहा, बल्कि मैं 100% सबूतों के साथ यह बता रहा हूं कि यह गड़बड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर की गई है।”

गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा के कई कांग्रेस उम्मीदवारों ने मतगणना और वोटिंग पैटर्न में अनियमितताओं की शिकायत की थी। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी कांग्रेस को इसी तरह के अनुभव हुए थे।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा के चुनावी आंकड़ों की विस्तृत जांच की है और जल्द ही इसे सार्वजनिक करने की योजना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post