Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

राज्य / बिहार

राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में अखिलेश यादव भी शामिल, रोहिणी आचार्या ने भी थामी कमान

Blog Image
906

छपरा/आरा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा शनिवार (30 अगस्त) को 14वें दिन छपरा के एकमा से रवाना हुई। इस यात्रा में समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए। वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या भी जीप पर सवार रहीं।

एकमा से भोजपुर की ओर यात्रा

छपरा (सारण) के एकमा से शुरू हुई यह यात्रा भोजपुर जिले की ओर बढ़ रही है। आज आरा में वीर कुंवर सिंह मैदान में जनसभा आयोजित होगी, जिसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव मंच साझा करेंगे।

भोजपुर में भव्य स्वागत

सारण-भोजपुर सीमा पर स्थित बबुरा में नेताओं के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है। हाथी, घोड़े और ऊंट सजाए गए हैं। साथ ही पारंपरिक गोड़ नाच और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्वागत किया जाएगा।

30 किमी लंबी यात्रा, 2 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी

भोजपुर जिले में यह यात्रा बबुरा से आरा तक 30 किलोमीटर तय करेगी। इस दौरान यह बड़हरा और आरा विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। फिलहाल दोनों सीटें भाजपा के पास हैं, लेकिन महागठबंधन ने इन पर दावा ठोका है। यही वजह है कि राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

शुक्रवार रात कर्णपुरा में विश्राम

शुक्रवार को राहुल गांधी ने सारण जिले के कर्णपुरा ब्रह्मस्थान में रात्रि विश्राम किया था। शनिवार सुबह यात्रा 7:45 बजे शुरू होनी थी, लेकिन करीब एक घंटे की देरी से प्रस्थान किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post