Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

राज्य

रांची: ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेला आज से शुरू, NH-39 पर दो दिनों तक रहेगा रूट डाइवर्जन

Blog Image
905

रांची जिला के मांडर प्रखंड में आयोजित ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेला का आगाज आज से होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी जतरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं।

रांची–डाल्टनगंज मार्ग (NH-39) से यात्रा करने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे 8 और 9 अक्टूबर को यात्रा से पहले रूट डाइवर्जन की जानकारी अवश्य ले लें।

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर की सुबह से NH-39 पर वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।

  • लोहरदगा की ओर से आने वाले वाहन अब टांगरबसली मोड़ से बेड़ो होकर रांची की ओर जाएंगे।

  • वहीं, रांची से आने वाले वाहन काठीटांड़ से ठाकुरगांव होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

प्रशासन ने बताया कि यह रूट डाइवर्जन जतरा के दौरान ट्रैफिक दबाव कम करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

मांडर स्थित मुड़मा जतरा मेला झारखंड का एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन, पूजा और पारंपरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने पहुंचते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post