Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

राज्य

उत्तराखंड में मौसम का तांडव: कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चमोली में स्कूल बंद

Blog Image
902

उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। गुरुवार को प्रदेश के सात जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

चमोली में स्कूल बंद, अलर्ट प्रभावी

भारी बारिश के खतरे को देखते हुए चमोली जिले में सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार सुबह 9:03 बजे तक ऑरेंज अलर्ट और दोपहर 2:35 बजे तक येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

बारिश ने बढ़ाई दिक्कतें

बुधवार को भी पर्वतीय इलाकों में मध्यम और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। लगातार सक्रिय मानसून ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कई जगह जलभराव और भूस्खलन की घटनाओं से यातायात प्रभावित हुआ है।

प्रशासन ने जारी की अपील

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आपदा नियंत्रण दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे जोखिम वाले क्षेत्रों, विशेषकर पर्वतीय इलाकों और नदी किनारों पर अनावश्यक यात्रा न करें। साथ ही, मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों का पालन करने, आपातकालीन नंबर पास में रखने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post