Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

उत्तर प्रदेश

यूपी में योगी सरकार का अनोखा अभियान: शिक्षक दिवस पर 'एक पेड़ गुरु के नाम'

Blog Image
904

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2025 में पौधरोपण के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में पौधरोपण महाभियान-2025 चलाया गया, जिसके तहत एक ही दिन में 36.21 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। यह संख्या सरकार के लक्ष्य से भी ज्यादा रही और इस अभियान ने नया रिकॉर्ड दर्ज किया।

अब सरकार शिक्षक दिवस के अवसर पर एक और अनूठा कार्यक्रम करने जा रही है। ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ के तहत प्रदेश के सभी वन प्रभागों में पौधरोपण किया जाएगा। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों को सम्मान देना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

शिक्षक दिवस पर विशेष आयोजन

5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में यह अभियान चलाया जाएगा।

  • लखनऊ: कुकरैल में स्मृति वाटिका में भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त और वर्तमान अधिकारी पौधरोपण करेंगे। साथ ही अधिकारियों को स्मृति चिह्न स्वरूप पौधे भेंट किए जाएंगे।

  • वाराणसी: आईआईटी (बीएचयू) में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण होगा।

विशिष्ट वनों की स्थापना

पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत कई विशिष्ट वन भी स्थापित किए गए हैं। इसकी शुरुआत ‘एकलव्य वन’ से की गई थी। इस वर्ष भी प्रदेशभर में विभिन्न थीम पर आधारित वनों का निर्माण किया गया है।

योगी सरकार का उद्देश्य

सरकार का मानना है कि इन अभियानों से न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी। गुरु और मां जैसे महान संबंधों को पौधारोपण से जोड़कर सरकार ने इस अभियान को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post